महाराजगंज: नगर के पीजी कालेज में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव के समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को किया गया सम्मानित
दिवसीय भारत–नेपाल मैत्री महोत्सव के समापन के अवसर पर नगर के पी जी कालेज के प्रांगण में बुधवार को शाम विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन समारोह की शुरुआत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुई जिसमे दोनो देशों के लोक कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी नृत्य, पोस्टर सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।