महाराजगंज: घुघली में एक महिला का अपहरण करने का प्रयास व छेड़खानी करने के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, ASP ने दी जानकारी
बुधवार को शाम अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घुघली में एक पीड़ित महिला द्वारा तहरीर दी गई की कल रात्रि में एक शादी कार्यक्रम से लौटते वक्त एक भाड़े के वाहन चालक द्वारा उसका अपहरण करने का प्रयास किया गया तथा उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई वहीं मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।