धौलपुर: सरकन खेडा बीमारी ठीक करने व नौकरी का झांसा देने वाला पाखंडी बाबा गिरफ्तार दरबार लगाकर लोगों को बातों में फंसाकर करता था
सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया है। जो लोगों की बीमारी ठीक करने एवं नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करता था। साथ ही भद्दी-भद्दी गालियां देकर बाबा नाम को शर्मसार किया है। यही नहीं यह बाबा अपने आप को श्रीकृष्ण भगवान का अवतार बताता था। बाबा के गिरफ्तार होते ही ठगी से पीडित लोग अब पुलिस से संपर्क कर रहे हैं।