कोरांव: बढ़ती महंगाई और डीजल, पेट्रोल, गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर सपाई 6 जून को तहसील मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर विधानसभा कोरांव में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य सोमदत्त सिंह पटेल के नेतृत्व में 6 जून को बढ़ती महंगाई, डीजल पेट्रोल के दामों तथा गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि तथा पुलिस प्रशासन की तानाशाही व भ्रष्टाचार के विरोध में 6 जून को तहसील मुख्यालय कोरांव पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।