जमुई: गुड्डू यादव से जुड़े 25 ठिकानों पर EOU की छापेमारी, 5 लोग गिरफ्तार, 34.19 लाख नकद, हथियार और कारतूस बरामद
Jamui, Jamui | Jul 29, 2026 EOU ने STF के सहयोग से जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी के पति गुड्डू यादव समेत उनसे जुड़ 25 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान एक देशी कट्टा, दो कारतूस के अलावा 79 राउंड रायफल की गोली के साथ 34 लाख 19 हज़ार रुपया जब्त किया गया है। इसके अलावा कई दस्तावेज को भी जब्त किया गया है उक्त जानकारी मंगलवार की रात 8:00 बजे दी गई है।