बड़वाह: बड़वाह नगर के मोहल्लों व कालोनियों मे महिलाओं ने किया भक्ति भाव के साथ गोवर्धननाथ का पूजन
मध्यप्रदेश के बड़वाह मे दीपोत्सव के महापर्व के बाद मंगलवार नगर के अलग अलग मोहल्लों व कालोनियों मे भक्ति भाव के साथ गोवर्धन पूजन किया गया।महिलाओ ने सुबह से ही अपने घरो के आगन में गोमाता के गोबर से गोवर्धननाथ की आकृति बनाकर विधि विधान से पूजन कर अलग अलग पकवानों का नैवेद्य अर्पित कर आरती की व गोवर्धननाथ की परिक्रमा लगाई।