कुरई: सर्रा हीरी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता, दी श्रद्धांजलि
Kurai, Seoni | Jun 18, 2026 सिवनी के कुरई विकासखंड के ग्राम सर्रा हीरी में हुए भीषण हादसे में मृत तीन ग्रामीणों के परिवारों से जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने मुलाकात की। गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारीयो के साथ पहुंचे नरेश मरावी ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।