बैतूल नगर: टहेली-कुमली मोड़ पर दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय लीलाधर ठाकरे की मौत, तीन घायल
बैतूल चिचोली थाना क्षेत्र के टहेली-कुमली मोड़ पर रविवार सुबह 8 बजे लगभग एक दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय लीलाधर ठाकरे की मौत हो गई। मृतक लीलाधर, पिता बलीराम ठाकरे, निवासी सुहागपुर हाल मुकाम अम्बाड़ा बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें करीब 9 बजकर 10 मिनट पर गंभीर हालत में बैतूल जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।