फिरोज़ाबाद: फतेहबाद रोड ओवर ब्रिज पर DCM की टक्कर से टिर्री पलटी, चालक समेत 2 लोग घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के फतेहवाद रोड ओवर ब्रिज पर तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। DCM की टक्कर से टिर्री पलट गयी। इस हादसे में टिर्री चालक सोनू और एक यात्री गौरव घायल हुआ है। मोके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंश की मदत से घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। टिर्री फ़िरोज़ाबाद शहर की तरफ आ रही थी।