कोरबा: नल-जल योजना में लापरवाही, 85 लाख की पानी टंकी 2 साल से अधूरी, ग्रामीण पानी के लिए हो रहे मोहताज
Korba, Korba | Apr 26, 2026 केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, अब जमीनी हकीकत में सवालों के घेरे में नजर आ रही है। करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रुपये खर्च करने के बावजूद कई गांव आज भी पानी की बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।