विजयनगर: नागोला में संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जयंती उत्साह से मनाई गई, DJ के साथ निकाली गई शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
नागोला में मंगलवार को सेन समाज ने संत शिरोमणि सेनजी महाराज की 726वीं जयंती मनाई।मंगलवार दोपहर 2 बजे तक शोभायात्रा निकाली।सैन समाज के लोगों ने नागोला के प्रमुख मार्गो से डीजे के साथ सेनजी महाराज की शोभायात्रा निकाली।जो शिव मंदिर से शुरू होकर नगर भ्रमण पर निकली।समाज के लोगो ने हाथो में भगवा पताका लेकर सेनजी महाराज के जयकारे लगाए।डीजे की धून पर जमकर नृत्य किया।