गया टाउन सीडी ब्लॉक: SC-ST थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का वांछित आरोपी के साथ बार बालाओं के बीच नाचने का वीडियो वायरल #viral
गयाजी में वांछित आरोपी के साथ बार बालाओं के बीच एससी-एसटी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार का डांस का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बार बालाओं के बीच थिरकने वाले कोई और नहीं बल्कि शहर के एससी-एसटी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार जी और उनके थाने का नामजद आरोपी सुनील यादव है। इसकी जानकारी वायरल वीडियो से आज दिनांक 5 जुलाई शनिवार की रात 11:00 बजे मिली।