टीकमगढ़: सैनेटरी पैड बैंक: शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं से जुड़ाव और जागरूकता की एक पहल
महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ एवं संवेदना फाउंडेशंस के संयुक्त प्रयास से “सैनेटरी पैड बैंक” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।