यूआईटी की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
जिला कलक्टर ने किया यूआईटी की आरक्षित भूमि का निरीक्षण
जिला कलक्टर ने न्यास को व्यावसायिक योजना बनाने के निर्देश दिए
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर यूआईटी की प्रस्तावित योजनाओं के लिए आरक्षित भूमि का निरीक्षण किया उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए
जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने शनिवार शाम को यूआईटी सचिव विवेक व्यास एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बाड़मेर जिला मुख्यालय के आसपास विभिन्न स्थानों पर स्थित यूआईटी की भूमि का निरीक्षण किया उन्होंने इस दौरान लालानियो की ढाणी, गडरारोड़ सड़क के पास स्थित यूआईटी की भूमि का अवलोकन करते हुए प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी ली इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार, उपखंड अधिकारी यशार्थ शेखर, अधिशाषी
अभियंता भवानी सिंह ,सहायक अभियंता संजय बोड़ा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स की प्रगति एवं कार्य योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल ने कहा कि यूआईटी की भूमि सार्वजनिक विकास के लिए आरक्षित हैं। इन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने नगर निकास न्यास के अधिकारियों को व्यावसायिक योजना बनाने के भी निर्देश प्रदान किए इस दौरान जिला कलक्टर ने कन्वेंशन सेंटर की चिन्हित भूमि का निरीक्षण करने के साथ प्री बिड प्रक्रिया एवं टेंडर के संबंध में निर्देश जारी किए
Barmer, Barmer | Jul 18, 2026