लालगंज: कुशियरा जलप्रपात में स्नान के दौरान 27 वर्षीय युवक की पानी में डूबने से मौत, पुलिस ने शव भेजा पीएम हाउस
लालगंज के कुशियरा जलप्रपात में स्नान के दौरान 27 वर्षीय रोहित यादव की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। शनिवार 11:30 बजे दिन सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी अनिल कुमार यादव का एकलौता पुत्र रोहित यादव कुशियरा जलप्रपात पिकनिक मनाने आया था।