दादा के अंतिम संस्कार में गया पोता उत्तर प्रदेश जमानिया गंगा में डूबा, तलाश जारी
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना के वार्ड-9 निवासी 20 वर्षीय युवक गणेश ठठेरा उत्तर प्रदेश के जमानियां स्थित पाटेश्वर घाट पर गंगा में स्नान के दौरान डूब गया।
मिली जानकारी अनुसार गणेश के दादा शिवजी ठठेरा का निधन हो गया था। परिवार दाह संस्कार के लिए पाटेश्वर घाट गया था। दाह संस्कार के बाद स्नान के दौरान हादसा हुआ।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। गोताखोरों और प्रशासन की मदद से तलाश जारी है, खबर तक युवक का पता नहीं चला है। घटना की जानकारी समाजसेवी गौतम खरवार ने दी।
Mohania, Kaimur | Sep 5, 2026