रीठी: रीठी के सरकारी अस्पताल में छत से टपक रहा पानी, फर्श पर भर रहा पानी
Rithi, Katni | Aug 21, 2026 कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बारिश के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी से लेकर बरामदे तक छत से पानी टपक रहा है, जिससे फर्श पर पानी जमा हो रहा है। बारिश के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी टपकने से मरीजों को फिसलने और अन्य परेशानी का डर बना रहता है।