*शिक्षक वर्मा ने खुद भामाशाह बनकर अपने विद्यालय के प्राथमिक परिसर के बरामदे में करवाया जाली निर्माण का कार्य*
( 3 लाख रुपये का लोन लेकर वर्मा करवा रहे हैं ऐसे कार्य इस परिसर में)
--------------------------------------------------------------
बारां:- जिले की फूंसरा पंचायत के निकटवर्ती ठूँसरा गाँव में जन्मे और वर्तमान में सिरोही जिले पिंडवाड़ा ब्लॉक के निकटवर्ती नांदिया गाँव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने खुद भामाशाह बनकर अपने विद्यालय के प्राथमिक परिसर के बरामदे में जाली निर्माण का कार्य करवाया है।
शिक्षक वर्मा ने मीडिया को जानकारी में बताया कि यह कार्य उन्होंने 20 जून 2026 से शुरु करवाया था जो 27 जुलाई 2026 को पूर्ण हो गया है और इसका रंग- रोगन बरसात के बाद करवाया जायेगा। उन्होंने ऐसे कार्यों के लिए बैंकों से 3 लाख रुपये का लोन लिया है। बरामदे की जाली निर्माण और इसके रंग-रोगन कुल 2.5 लाख रुपये खर्च हो जायेंगे, शेष राशि से बरामदे के बाहर चबूतरे पर टीन शेड निर्माण और इस परिसर की चार दीवारी के मुख्य दरवाजे को चौड़ा और ऊंचा करने के कार्य में खर्च की जायेगी। इसके अलावा इसी महीने वह अपने विद्यालय के इस प्राथमिक परिसर को 40 बच्चों के लिए बेंच टेबल, ढोलक,हारमोनियम और साउंड सिस्टम भी भेंट कर चुके हैं। वह जनवरी 2026 से अगस्त 2026 तक पीईईओ क्षेत्र के विद्यालयों में 4 लाख रुपये का काम भामाशाह के रूप में कर चुके हैं।
वर्मा द्वारा करवाये गये इस जाली निर्माण के कार्य की पूरे सिरोही जिले में चर्चा फैली हुई है। स्थानीय गाँव के निवासी, उनके शिक्षक साथी , शिक्षा विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी और अन्य जिलों के शिक्षक भी वर्मा के इस कार्य की बहुत ही प्रशंसा करके उन्होंने बधाई दे रहे हैं। शिक्षक वर्मा ने पिंडवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों के अतिरिक्त अपनी जन्मभूमि के विद्यालय के लिए भी भामाशाह बनकर विद्यालय उपयोगी सामग्री भेंट की है। लोग उनको पूरे राजस्थान का प्रथम ऐसा भामाशाह शिक्षक बता रहे हैं जिसने लगभग 5 लाख रुपये विभिन्न विद्यालयों में भामाशाह बनकर खर्च किये हैं। वर्मा ने अपनी जन्मभूमि ठूँसरा के विद्यालय में भी एक स्मार्ट टीवी और पंखा भेंट किया हैं।
ज्ञात हो कि शिक्षक वर्मा एक अच्छे साहित्यकार भी है जिनके द्वारा 3000 से ज्यादा स्वरचित रचनायें हैं। जो विभिन्न समाचार पत्रों एवं काव्य पुस्तकों में प्रकाशित हो चुकी हैं। और साहित्यिक क्षेत्र में 200 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं।
*जनवरी 2026 से जुलाई 2026 तक भामाशाह के रूप में कार्य*
(1)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया (मुख्य परिस के लिए 50 पोषाहार थाली(4500 रुपये)
(2)राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, नांदिया को एक स्मार्ट टीवी और साउंड सिस्टम(23000 रुपये)
(3)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया (प्राथमिक परिसर)को आलमारी, सन्दूक, मेज(11000 रुपये)
(4)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया(प्राथमिक परिसर) को 40 बच्चों के लिए बेंच-टेबल, ढोलक,हारमोनियम,, साउंड सिस्टम(67000 रुपये)
(5)राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया के प्राथमिक परिसर के बरामदे में जाली निर्माण कार्य( रंग रोगन समेत लगभग 250000), रंग रोगन बाकी।
*टीन शेड और चारदीवारी के मुख्य गेट को बड़ा करने और रंग रोगन के बाद यह 4 लाख रुपये तक हो जायेंगे।*
Ladpura, Kota | Aug 1, 2026