सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
मोतीनगर थाना में आने वाले सुभाष नगर में 6 आरोपियों ने मिलकर एक युवक को चाकू मार दिए थे। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस घायल के भाई की शिकायत पर 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया था। जिसमें से पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है, वहीं दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।