बीदासर: बीदासर में ऑनलाइन नामांतरण चालू करवाने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
Bidasar, Churu | Apr 8, 2026 बीदासर में बुधवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार तहसील के ग्राम पंचायत के प्रशासकों ने उपखंड कार्यालय में जिला कलक्टर के नाम का ज्ञापन देकर आनलाइन नामांतरण चालू करवाने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर के नाम से दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि बीदासर तहसील के समस्त राजस्व ग्रामों में आनलाइन सर्वेक्षण सेटलमेंट का काम दिसंबर 2025 में संपूर्ण हो गया था।