-#बिलासपुर जिला को मिलीं 15 इलेक्ट्रिक बसें, मंत्री राजेश धर्माणी ने दिखाई हरी झंडी...
-#प्रदेश का पर्यावरण स्वच्छ रखना सरकार का प्रमुख ध्येय-- राजेश धर्माणी
#ब्राइट_न्यूज_बिलासपुर
-#तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज बिलासपुर बस स्टैंड से 15 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
-#जिला बिलासपुर को प्रथम चरण में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई गई हैं। इनमें से 5 बसें बिलासपुर डिपो और 10 बसें घुमारवीं उप-डिपो के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण रूटों पर संचालित की जाएंगी।
-#इस अवसर पर राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार ने 300 इलेक्ट्रिक बसों को हिमाचल पथ परिवहन निगम HRTC के बेड़े में शामिल किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया।
-#पर्यावरण स्वच्छ रखना प्रमुख ध्येय…
-#मंत्री ने कहा कि वर्तमान में जिन रूटों पर डीजल बसें चल रही हैं, उन्हें चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाएगा। उन्होंने HRTC प्रबंधन को बिलासपुर-बंदला रूट पर भी एक इलेक्ट्रिक बस चलाने के निर्देश दिए ताकि यह संदेश जाए कि पहाड़ी क्षेत्रों में भी इलेक्ट्रिक बसें सफल हैं।
-#राजेश_धर्माणी ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक और ग्रीन हाइड्रोजन आधारित बसों का है। "प्रदेश का पर्यावरण स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त बनाना सरकार का प्रमुख ध्येय है और इस दिशा में इलेक्ट्रिक बसें मील का पत्थर साबित होंगी।" भविष्य में प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन बसें भी चलाई जाएंगी।
-#युवाओं को स्वरोजगार का मौका…
-#उन्होंने बताया कि राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रिक टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इन टैक्सियों को सरकारी विभागों से जोड़ा जा रहा है। योजना के दूसरे चरण में भी 50 प्रतिशत अनुदान रखा गया है।
-#यदि कोई पात्र युवा हेवी ड्राइविंग लाइसेंस के साथ निजी स्तर पर इलेक्ट्रिक बस खरीदना चाहता है तो उसे भी 50 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी और प्रतिमाह 75 हजार रुपये तक का वायबिलिटी गैप फंड VGF दिया जाएगा।
-#ग्रीन कॉरिडोर विकसित…
-#मंत्री ने कहा कि कीरतपुर-मनाली और शिमला-धर्मशाला मार्गों सहित विभिन्न ग्रीन कॉरिडोर विकसित किए गए हैं। इनमें इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन लगाए गए हैं और इनकी संख्या आगे बढ़ाई जाएगी।
-#इससे पहले HRTC प्रबंधन ने मंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, HRTC निदेशक संदीप सांख्यान, एसडीएम राज कुमार, मंडलीय प्रबंधक राज कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
#BrightNewsHimachal #Bilaspur #Ghumarwin #HP #HimachalPradesh #Himachal #HRTC #ElectricBus #GreenBus #RajeshDharmani #SukhwinderSinghSukhu #MukeshAgnihotri #Environment #PollutionFree #GreenHimachal #ElectricVehicle #EV #Olectra #MEIL #BusStand #PublicTransport #RuralRoutes #GreenCorridor #ChargingStation #GreenHydrogen #RajivGandhiSwavalambanYojana #Subsidy #YouthEmployment #SelfEmployment #VGF #HRTCHimachal #SustainableTransport #CleanEnergy #HimachalGovernment #TechnicalEducationMinister #BilaspurNews #DistrictBilaspur #LocalNews #HimachalNews #NewsUpdate #IndiaNews