सिरसागंज: तहसील में जनगणना 2027 के स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने किया जागरूक, पालिका चेयरमैन भी रहीं मौजूद
सिरसागंज तहसील में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं स्व-गणना अभियान’ का शुभारंभ किया गया। उपजिलाधिकारी धर्मवीर भारती के संयोजन में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद सिरसागंज की चेयरमैन रंजना सिंह सहित कई अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। एसडीएम ने उपस्थित कर्मचारियों और कार्मिकों को जनगणना 2027 की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।