ऋषिकेश के पशुलोक विस्थापित क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक द्वारा अपनी 63 वर्षीय मां को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार कहासुनी के बाद आरोपी सुमित गौड़ ने कथित तौर पर 12 बोर के तमंचे से फायर किया, जिससे उसकी मां उषा देवी गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल महिला को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पीड़िता के बड़े पुत्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#Rishikesh #Dehradun #Uttarakhand #CrimeNews #BreakingNews #Police #AIIMSRishikesh #UttarakhandPolice #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #HaldwaniExpress #FamilyDispute #RishikeshNews #DehradunNews #UttarakhandNews #ViralNews #LocalNews #IndiaNews #ReelsNews