करौली: जिला कलेक्टर व SP ने शहर में जल भराव क्षेत्र का लिया जायजा, अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रहकर कार्य करने के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सैना ने रविवार को शहर में वर्षा के कारण जलभराव क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने शहर के वजीरपुर गेट,पतंजलि क्षेत्र, पावर हाउस ,गणेश गेट के बाहर बग्गीखाना, गौशाला क्षेत्र, होली खिड़कियां, शिकारगंज, रणगवां ताल, अम्बेडकर तिराहा,हाथीघटा क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। व अधिकारियों को जल निकासी के निर्देश दिए।