करौली: तेज बारिश से एसबीआई बैंक के पास भट्टो की गली में ढह गया रामभरोसी प्राईवेट स्कूल
करौली एसबीआई बैंक के पास भट्टो की गली में राम भरोसी स्कूल ढह गया।जानकारी के मुताबिक रविवार लगातार बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण एसबीआई बैंक के पास भट्टो की गली में एक प्राइवेट स्कूल राम भरोसी पूरी तरह गिर गया और तहस नहस हो गया। स्कूल गिरा उसे समय स्कूल में कोई नहीं था इसलिए जनहानि होने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।