करौली: रियासतकालीन रंणगवा तालाब ओवरफ्लो होने व सुरक्षा दिवार टूटने पर प्रशासन ने अलर्ट किया घोषित, MLA दर्शनसिंह ने लिया जायजा
जिला मुख्यालय के करौली मंडरायल सड़क मार्ग स्थित रियासत्कालीन रंणगवा तालाब में जिले में हो रही 5 दिन से लगातार भारी बारिश के चलते ओवरफ्लो होने के साथ ही सुरक्षा दीवार टूटने से हालात बदतर होने के साथ ही प्रशासन ने अलर्ट जारी किया। रंणगवा तालाब पर सभी लोगों को खाली करने सहित करौली विधायक दर्शनसिंह गुर्जर व नगरपरिषद सभापति प्रतिनिधि ने स्थिति का जायजा लिया।