करौली: ढोली खार में बरसात से मकान गिरा चार लोग दबे बाप बेटे की मौत, दो घायल जिला अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
ढोली खार में रविवार हो रही बारिश से एक मकान ढह गया।जिसमें चार लोग दब गए, मकान के नीचे दबने से बाप बेटे की मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। जिसके कारण ढोली खार स्थित जामा मस्जिद के पीछे जाकिर खान का मकान भरभरा कर गिर गया।जिसमे दबने से मकान मालिक जाकिर खान और उसका पुत्र जिया खान की मौत हो गई। वहीं राशिद और शौकीन घायल हो गए।