करौली: जिले में नदी नाले उफान पर पांचना बांध के 6 गेट खोले पानी की निकासी बढ़ाई, गंभीर नदी तट से दूर रहने की DM ने की अपील
करौली जिले के पांचना बांध के गुरूवार से तीन गेट खोलकर जल निकासी शुरू की जा रही थी।शनिवार को बांध के दूसरे,तीसरे,चौथे, पांचवे एवं छटे गेट को खोलकर 16000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। लेकिन बारिश थमी नहीं जिससे लगातार पांचना बांध में पानी आ रहा है।रविवार को बांध का एक और गेट खोला गया। अब 6 गेट खोल कर बांध से पानी की निकासी गंभीर नदी मे की जा रही है।