बदायूं: शेखपुरा मंदिर के पास दो बाईकों की टक्कर में एक बाइक सवार दो लोग हुए गंभीर घायल, इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Budaun, Budaun | Mar 10, 2024 बदायूं की शेखपुरा मंदिर के पास दो बाईकों की टक्कर हो गई,जिसमें एक बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार उदय प्रकाश पुत्र कृपाल सिंह और संजीव पुत्र राजाराम निवासी दिहोर शेखपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों घायल बाइक सवारों का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है।