बदायूं: सहसवान के हन्ना तकिया मोहल्ले में पति-पत्नी के झगड़े में भतीजा बहू के मायके वालों ने चचिया ससुर को मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Mar 9, 2024 बदायूं की सहसवान कोतवाली क्षेत्र के सहसवान के हन्ना तकिया मोहल्ले के रहने वाले 30 वर्षीय मुशाहिद पुत्र नबी अहमद के भतीजे मुजाहिद और उसकी पत्नी उजमा घरेलू कलह के चलते आपस में लड़ रहे थे। तो भतीजा बहू गुस्से में अपने घर चली गई। देर रात उजमा अपने मायके के 10 12 लोगों लेकर आई। तो उजमा के मायके लोगों ने मुशाहिद को लाठी-डंडा मारकर घायल कर दिया।