मेरठ: सिविल लाइन के संजय नगर में शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, बेटी की शादी का सामान भी जलकर हुआ राख
Meerut, Meerut | Aug 14, 2026 मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संजय नगर में शॉर्ट सर्किट से एक मकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। नवंबर में होने वाली बेटी की शादी के लिए जुटाकर रखा सामान भी आग में जल गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे और बच्चे नीचे खेल रहे थे।