अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी प्रखंड में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत
अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश के साथ ही राहत की सांस ली। बारिश के बाद मौसम में हल्की ठंडक महसूस की गई जिससे जनजीवन में काफी राहत देखने को मिली। लगातार बढ़ते तापमान के कारण पिछले कई दिनों से लोग गर्मी से बेहाल थे। ऐसे में अचानक हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहाना बना दिया।