रामपुर मनिहारन: नानौता में हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने हमामपुर नहर पुलिया से किया गिरफ्तार
थाना नानौता पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। घटना 13 मार्च 2026 की है। जब गांव हमामपुर निवासी सोमपाल ने थाना नानौता में तहरीर देकर पवन सहित चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।