धोरैया: नामांकन न मिलने से नाराज़ छात्रों और अभिभावकों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Dhuraiya, Banka | Apr 11, 2026 घसिया गांव के प्लस टू हाई स्कूल धोरैया में नामांकन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. दर्जनों छात्र-छात्राएं और अभिभावक बीडीओ को आवेदन सौंपकर मध्य विद्यालय धोरैया को घसिया गांव का पोषक क्षेत्र घोषित करने और नामांकन सुनिश्चित करने की मांग की.शनिवार के दोपहर करीब 2 बजे बीडीओ ने बताया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.