बोध गया: गया जिले के 28 पंचायत सहित बोधगया के ईटरा में सहयोग शिविर लगाया गया, डीएम शशांक शुभंकर ने दी जानकारी
बोधगया प्रखंड के इटरा पंचायत में सबका सम्मान जीवन आसान के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।डीएम शशांक शुभंकर ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे बताया कि जिले में कुल 28 पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है।शिविर में आए समस्याओं का आवेदन को 30 दिनों के अंदर निष्पादन करना है।जिले में 8 हजार से अधिक आवेदन आए है।