दतिया नगर: भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाहा हत्याकांड में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो शनिवार के दोपहर 2:00 बजे वायरल हुआ.वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इसमें किसान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष साहब सिंह यादव निवासी सरोल पार्षद की हत्या के बाद जाते हुए दिखाई दे रहे हैं । साहब सिंह यादव को हत्याकांड में आरोपी हैं ।