कुडू: संगठन सृजन अभियान के तहत लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत मध्य प्रदेश के AICC पर्यवेक्षक नियुक्त
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत को मध्य प्रदेश का AICC पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मंगलवार शाम लगभग 5 बजे वे भोपाल पहुंचे, जहां संगठन के प्रोटोकॉल पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट पर उनका बुके भेंट कर स्वागत किया।