कुडू: कुडू थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार शाम करीब 5:00 बजे कुडू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुडू सीओ मधुश्री मिश्रा ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है।