गया टाउन सीडी ब्लॉक: राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
लोककल्याण, धर्म, संस्कृति और जनसेवा की प्रतीक महान शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर रविवार को 10 बजे स्थित विष्णुपद मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।