ब्रज संस्कृति की अनूठी पहचान को विश्व पटल पर और सशक्त करने वाले ब्रज होली महोत्सव-2026 के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को पंचायत समिति सभागार डीग में आयोजित समीक्षा बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजकुमार कस्वां की अध्यक्षता में सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।