बेनीपुर: अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर की व्यवस्था पर विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी सख्त, सुधार के लिए दिए निर्देश
बेनीपुर के विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी ने अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ सफाई की स्थिति पर उन्होंने असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया