सांगानेर: CM भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुंचकर की मुलाकात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के सिविल लाइन स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।शर्मा ने देवनानी को ऑस्ट्रेलिया में आयोजित 67वें राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ के सम्मेलन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने सहित चार देशों की सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट किए।