पटना ग्रामीण: हथियार लहराने और लूट मामले में 3 अपराधी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी पकड़े गए: पटना SSP
शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ तीन लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। हथियार लहराने और मोटरसाइकिल लूट मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है इसके अलावा तीन विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।