पटना ग्रामीण: मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी के पैर में लगी गोली, STF जवान भी घायल
मरीन ड्राइव पर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान हत्या के केस में वांटेड अपराधी मोहम्मद रजा को पैर में गोली लगी है। वहीं एसटीएफ का एक जवान भी घायल बताए जा रहा है। मौके से पुलिस ने मोहम्मद रजा और उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम करीब 4:00 पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मामले की जानकारी दी है।