पाली: पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर में कुएं में गिरकर पानी में डूबने से एक युवक की हुई मौत
Pali, Umaria | Jan 27, 2024 पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर में एक युवक की कुएं में गिरकर पानी में डूबने से मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक को मिर्गी की बीमारी थी जिसकी वजह से उसे मिर्गी आई और वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने पंचनामा कराकर शव का पीएम कराया है।