ऊन: सकौती गांव में जमीनी विवाद के चलते खेत पर काम कर रहे 2 भाइयों पर धारदार हथियार से हमले का आरोप, मुकदमा दर्ज
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक झिंझाना क्षेत्र के गांव सकौती निवासी किसान महक सिंह ने गांव के ही तेजपाल, विशाल और विवेक पर जमीनी विवाद के चलते खेत पर काम रहे 2 बेटों प्रदीप व संदीप पर लाठी—डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।