अमरपुर में शान से लहराया तिरंगा 🇮🇳 | प्रशासनिक कार्यालयों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
अमरपुर प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई। प्रखंड कार्यालय, अमरपुर थाना परिसर, निबंधन कार्यालय, अस्पताल परिसर, कृषि कार्यालय, जदयू कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
प्रखंड कार्यालय में BDO द्वारा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और भारत माता की जय, वंदे मातरम्, महात्मा गांधी अमर रहें और नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
अमरपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
📍 स्थान: अमरपुर, बांका, बिहार
📅 अवसर: स्वतंत्रता दिवस 2026
Banka Update पर अमरपुर और बांका जिले की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें।
#Amarpur #Banka #IndependenceDay #15A
Amarpur, Banka | Aug 15, 2026