कोरांव: महुली में मृत गाय का पोस्टमार्टम करते समय पशु चिकित्साधिकारी को धमकाने का आरोप, चिकित्सक ने पुलिस को दी तहरीर
कोरांव थाना क्षेत्र के महुली गांव में गाय के शव परीक्षण के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरी नारायण यादव को धमकाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डॉ. यादव ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना शनिवार को एक गाय की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद हुई।