रैपुरा में नशामुक्ति अभियान से जुड़े कार्यकर्ता पर हमला, दमोह रेफर!
पन्ना जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम भरवारा निवासी 50 वर्षीय गुलजार लोधी पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। फरियादी के मुताबिक, ताखौरी और किशनपाटन के बीच संतराम राय और नीरज शिवहरे ने उन्हें रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
गुलजार लोधी भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता हैं। संगठन ने इस हमले को अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देखिए, पूरे मामले पर रैपुरा थाना प्रभारी सावित्री राजपूत का क्या कहना है?
#Raipura #PannaNews #MPPolice #नशामुक्तिअभियान #CrimeNews