करौं: करौं से मोहन कुमार व पथरोल से कृष्णा पोद्दार को मिली जिम्मेदारी, प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर सूची जारी
Karon, Deoghar | Mar 25, 2026 भाजपा ने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के करौं प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत करौं और पथरोल मंडल में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया, जिसे पार्टी के सांगठनिक विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।